Nirbhik Nazar

हरिद्वार सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, जानें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर किस पार्टी ने दिया किसको टिकट…

देहरादून: कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कैंडिडेट की घोषणा कर दी है. हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया गया है. जबकि, नैनीताल से प्रकाश जोशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

बता दें कि कांग्रेस पहले ही उत्तराखंड के 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी. इसमें गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को टिकट दिया है तो टिहरी लोकसभा सीट से जोत सिंह गुनसोला चुनावी मैदान में है. जबकि, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस ने फिर से प्रदीप टम्टा पर भरोसा जताया है, लेकिन कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी.

हरिद्वार से वीरेंद्र रावत और नैनीताल से प्रकाश जोशी को टिकट

 वहीं, अब कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं. जिसके तहत हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार से प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में हरिद्वार लोकसभा सीट पर वीरेंद्र रावत का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार से होगा. लिहाजा, हरिद्वार लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से यहां चुनाव रोचक हो गया है. नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी के प्रत्याशी

ऐसे में अब प्रकाश जोशी का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट से होगा. वहीं, बीजेपी प्रत्याशियों की बात करें तो गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को टिकट दिया गया है. टिहरी से बीजेपी ने एक बार फिर राजपरिवार की बहू माला राज्यलक्ष्मी शाह पर भरोसा जताया है. राज्यलक्ष्मी शाह 3 बार टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं.

हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी समर में उतारा है. जबकि, नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पर बीजेपी ने फिर से भरोसा जताया है. वहीं, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने अजय टम्टा को टिकट दिया है. अजय टम्टा साल 2014 और 2019 में इसी सीट से सांसद चुने जा चुके हैं.

यूकेडी के प्रत्याशी

वहीं, अगर क्षेत्रीय दलों की बात करें तो उत्तराखंड क्रांति दल ने 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं. यूकेडी ने गढ़वाल लोकसभा सीट से आशुतोष नेगी, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर अर्जुन कुमार देव और नैनीताल उधमसिंह नगर सीट पर शिव सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. जबकि, टिहरी लोकसभा सीट पर यूकेडी ने निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार को समर्थन दिया है.

आइये अब आपको ग्राफिक्स के माध्यम से एक नज़र उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर स्थिति दिखाते हैं की किस पार्टी ने किस लोकसभा सीट से कौन से उम्मीदवार को मैदान मे उतारा है और किस पार्टी का उम्मीदवार घोषित होना बाकी है

1- हरिद्वार लोकसभा सीट

BJP  से  त्रिवेन्द्र सिंह रावत उम्मीदवार

CONG से वीरेंद्र रावत उम्मीदवार

BSP से भावना पांडे उम्मीदवार

UKD से मोहन असवाल उम्मीदवार

2- टिहरी लोकसभा सीट

BJP  से  माला राज्य लक्ष्मी शाह उम्मीदवार

CONG से जोत सिंह गुनसोला उम्मीदवार

BSP से नीमचंद छुरियाल उम्मीदवार

UKD ने निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार को समर्थन दिया

3- पौड़ी लोकसभा सीट

BJP  से  अनिल बलूनी उम्मीदवार

CONG से गणेश गोदियाल उम्मीदवार

BSP से धीर सिंह बिष्ट उम्मीदवार

UKD से आशुतोष नेगी उम्मीदवार

4- नैनीताल लोकसभा सीट

BJP  से  अजय भट्ट उम्मीदवार

CONG प्रकाश जोशी उम्मीदवार

BSP ने नहीं घोषित किया अभी उम्मीदवार

UKD से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) उम्मीदवार

5- अल्मोड़ा लोकसभा सीट

BJP  से  अजय ट्म्टा उम्मीदवार

CONG से प्रदीप ट्म्टा उम्मीदवार

BSP से नारायण राम उम्मीदवार

UKD से अर्जुन देव उम्मीदवार

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *