Nirbhik Nazar

होली के दिन म्यूजिक बजाने को लेकर हुआ विवाद, देवर ने भाभी को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला 

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में होली के दिन साउंड बॉक्स बजाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में साउंड बजाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें परिवार के लोगों ने ही 35 वर्षीय एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. एएसपी (वेस्ट) संजय राय ने बताया कि साउंड बॉक्स को लेकर ही विवाद हुआ था. जिसके बाद लक्ष्मीकांत गौतम की पत्नी कलावती (35) को लाठियों से पीटा. महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के देवर शिव प्रकाश, उसके बेटे दीपक और पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पीलीभीत में म्यूजिक को लेकर चली गोली 

ऐसा ही एक मामला पीलीभीत से सामना आया है. यहां भी तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर विवाद हुआ और नौबत पत्थरबाजी से लेकर गोलीबारी तक पहुंच गई. इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के बरखेड़ा थाना इलाके में होली वाले दिन म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गांव में गोलियां चलाई गईं जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. जबकि तीन युवक पत्थरबाजी में घायल हो गए. सीओ ने बताया कि दोनों गुट वर्तमान प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के थे और इस मामले में जांच की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *