Nirbhik Nazar

संसद में किस सांसद ने पूछे सबसे अधिक सवाल, किसकी उपस्थिति रही ज्यादा, ADR रिपोर्ट में आंकड़े आए सामने

नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने एक डेटा जारी किया है। इस डेटा के तहत ये बताया गया है कि 17वीं लोकसभा के कार्यकाल में संसद में सबसे ज्यादा समय कौन उपस्थित रहा, किसने सबसे ज्यादा सवाल किए और कितने बिल कितने समय में पास हुए। एडीआर के डेटा के मुताबिक सबसे अधिक सवाल पूछने वाले शीर्ष 10 लोगों की लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में सबसे पहले स्थान पर हैं बलूरघाट से भाजपा सांसद व पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार। दरअसल सुकांत ने 17वीं लोकसभा के दौरान कुल 596 प्रश्न पूछे हैं। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 505 सांसदो ने 92,271 सावल सदन में पूछे हैं।

संसद में कौन सबसे अधिक रहा उपस्थित

वहीं संसद में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले सांसदों में भाजपा के सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम आता है। वहीं सबसे कम हाजिरी हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की रही है। अगर राज्य आधारित आंकड़ों की बात करें तो छत्तीसगढ़ व गुजरात के सांसद पहले स्थान पर हैं, जिनकी संसद में हाजिरी सबसे अधिक रही है। इन राज्यों के सांसदों की औसत उपस्थिति 216 दिन दर्ज की गई है। वहीं उत्तराखंड के पांच सांसदों की औसत उपस्थिती 188 दिन दर्ज की गई है। साथ ही अगर सवाल पूछने के लिहाज से बात करें तो महाराष्ट्र के सांसदों ने पिछले 5 सालों में 315 सवाल किए हैं, इसी के साथ वे इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

संसद में किसने पूछे सबसे ज्यादा सवाल

बता दें कि संसद में सबसे अधिक सवाल पूछने वालों में भाजपा के सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार का नाम है। उन्हें इस लिस्ट में पहला स्थान दिया गया है। बता दें कि सुकांत मजूमदार बालुरघाट से भाजपा के टिकट पर सांसद हैं। उन्होंने सदन में कुल 596 सवाल अकेले ही पूछ डाले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर हैं मध्य प्रदेश की मदसौर लोकसभा से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता। इन्होंने लोकसभा में कुल 586 सवाल पूछे हैं। वहीं तीसरे स्थान पर हैं बिद्युत बरन महतो। महतो भाजपा के टिकट पर जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने सदन में कुल 580 सवाल किए हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *