Nirbhik Nazar

सड़क दुर्घटना में घायल स्वास्थ्य कर्मी की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

भभुआ/कैमूर : विगत मंगलवार की रात भभुआ -मोहनियां  पथ में परसियां गांव के सामने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में बाइक सवार टकराने से दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए थे। जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गयी थी। वही दूसरे स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान घायल स्वास्थ्य कर्मी की भी मौत हो गयी।

सड़क दुर्घटना में घायल पहला स्वास्थ्य कर्मी यूपी के आजमगढ़ के विपुल राय बताया गया।वही इलाज के दौरान दम तोड़ने वाला दूसरा स्वास्थ्य कर्मी पटना के विनोद कुमार बताया जाता है।मिली जानकारी के मुताबिक़, मृतक विपुल कुमार राय सदर अस्पताल में जीएनएम पद पर तैनात थे। घायल स्वास्थ्य कर्मी की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसकी जानकारी सदर अस्पताल के डीएस डॉ. विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दो स्वास्थ्य कर्मी की मौत की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मृत स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर पर दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *