Nirbhik Nazar

देहरादून में जेपी नड्डा ने ली बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, टिहरी लोकसभा सीट पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं के दिये टास्क

देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं. रुद्रपुर में जहां पीएम मोदी ने रैली की तो वहीं आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ और विकासनगर में जनसभा किया. वहीं, जनसभा के बाद देहरादून पहुंचे और टिहरी लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी की बैठक ली. जहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खास टास्क दिए.

देहरादून के राजपुर रोड स्थित निजी होटल में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक हुई. यह बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान चल रहे प्रचार प्रसार की समीक्षा की गई है. साथ ही अगले एक हफ्ते प्रचार की धार किस तरह से तेज की जाए, इसको लेकर भी स्पेशल टास्क दिए गए. खास तौर पर संगठन में प्रदेश स्तर के बड़े पदाधिकारी और सरकार के विधायकों को खास टास्क दिए जा रहे हैं.

वहीं, बैठक में जीत को लेकर तय किए गए 5 लाख के मार्जिन को लेकर भी समीक्षा की गई. साथ ही चुनावी प्रचार प्रसार को देखते हुए क्या 5 लाख मार्जिन का आंकड़ा टच हो रहा है या नहीं? इस पर मंथन किया गया. संगठन में वरिष्ठ पदाधिकारी धन सिंह रावत ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पूरे दिनभर उत्तराखंड में चुनाव को अगले आयाम तक ले जाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचालन किया. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी की बैठक ली. कल यानी 5 अप्रैल को जेपी नड्डा हरिद्वार में एक बड़ा रोड शो का नेतृत्व करेंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *