Nirbhik Nazar

रणदीप सुरजेवाला के बयान पर मचा बवाल, उत्तराखंड BJP महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा, कांग्रेस को जमकर लताड़ा

देहरादून: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान को लेकर के भाजपा देश भर में रोष व्यक्त कर रही है. इसी कड़ी में उत्तराखंड में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी प्रतिक्रिया दी है. महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी महिला प्रवक्ताओं की टीम ने नारी शक्ति के अपमान की लंबी फेहरिस्त सामने रखते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया.

भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला के हेमा मालिनी को लेकर दिए गए विवादित टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड महिला मोर्चा ने कहा यह कांग्रेस की मातृ शक्ति के प्रति घटिया मानसिकता का एक उदाहरण है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मथुरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी पर कड़े शब्दों में की निंदा की है. इस दौरान मंच पर मौजूद पार्टी महिला प्रवक्ताओं के पैनल ने एक सिरे से कांग्रेस नेताओं की हरकतों पर आक्रोश व्यक्त किया.

आशा नौटियाल के साथ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन ने एक स्वर में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा नारी शक्ति के अपमान को उनकी पार्टी का असली चरित्र बताया. उन्होंने कहा, कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है.
इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा, कांग्रेस के नीचे से लेकर ऊपर तक तमाम बड़े-बड़े नेताओं ने अक्सर महिलाओं का अपमान एवं शोषण किया है. अफसोस पार्टी की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी एवं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा की जुबान आज तक नहीं खुली. शायद यही वजह है कि उनका इशारा जानकर कांग्रेस में महिलाओं के अपमान की परंपरा बरकरार है. उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड, मातृशक्ति की भूमि है वो इन्हें माफ नहीं करने वाली है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *