Nirbhik Nazar

“RSS के सर्वेक्षण के अनुसार लोकसभा चुनाव में BJP 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी,” प्रियांक खरगे का दावा

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। प्रियांक खरगे ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक आंतरिक सर्वेक्षण की मानें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। इस दौरान खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में कर्नाटक सरकार की ओर से देरी किये जाने वाले बयान को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया है।

इस बार 200 सीट भी नहीं मिलेगीं”

कांग्रेस नेता खरगे ने दावा किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार पार्टी (भाजपा) को इस बार 200 सीट भी नहीं मिलेगी। संघ यह कह रहा है। राज्य में, वे 8 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएंगे। वे कैसे जीतेंगे, जब (भाजपा में) 14-15 सीट पर आंतरिक लड़ाई है।’’ बता दें कि भाजपा का लक्ष्य इस लोकसभा चुनाव में देश में 370 सीट जीतने का है जबकि पार्टी का दावा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 सीट जीतेगी। वहीं कर्नाटक में भाजपा का लक्ष्य लोकसभा की सभी 28 सीट जीतने का है।

वे आपस में लड़ रहे हैं”

खरगे ने आगे कहा, ‘‘वे (भाजपा के कुछ नेता) कह रहे हैं कि भाजपा (राज्य में) एक परिवार के कारण प्रदूषित है। वे कह रहे हैं कि वे भाजपा के मूल स्वरूप को फिर से कायम करना चाहते हैं। क्या हम (कांग्रेस) ऐसा कह रहे हैं। नहीं, वे (भाजपा के नेता) ऐसा बोल रहे हैं। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा में बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सी टी रवि, अनंतकुमार हेगड़े, ईश्वरप्पा जैसे हिंदुत्ववादी नेताओं के साथ अन्याय हो रहा है। वे आपस में लड़ रहे हैं, और कांग्रेस ने यह स्थिति पैदा नहीं की है।’’

शाह को बताया गलत सूचना मंत्री

कर्नाटक सरकार में मंत्री खरगे ने इस दौरान अमित शाह पर कर्नाटक को सूखा राहत के विषय में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ‘गलत सूचना मंत्री’ होना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘क्या (राहत की मांग करते हुए) मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री के साथ बैठक झूठ है? क्या आईएमसीटी (अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम) का यहां आना और सर्वेक्षण करना और रिपोर्ट प्रस्तुत करना झूठ है? क्या उसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बैठक करना और लिखित रूप से कर्नाटक के सूखा प्रबंधन प्रयासों की प्रशंसा करना झूठ है? यह क्या है, अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं।’’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *