Nirbhik Nazar

स्कार्पियों की चपेट में आने से एक युवक की मौत,एक घायल,मुआवजा को लेकर सड़क जाम

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

मोहनियां कैमूर : शनिवार को एक स्कार्पियों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका प्राथमिक उपचार रोहतास जिले के परसथुआ के निजी क्लीनिक में चल रहा है. घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के करमहरी गांव के समीप एनएच 30 की है. मिली जानकारी के मुताबिक, मोहनियां थाना क्षेत्र के करमहरी गांव के युवकों का बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा देने के बाद रिजल्ट आने पर प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक युवा सुबह में एनएच 30 पर दौड़ लगाते हैं. आगामी बिहार पुलिस की शारिरीक टेस्ट के लिए तैयारियों में जुटे हुए है.

शनिवार की सुबह करमहरी के युवक जब परसथुआ की तरफ से दौड़ लगाकर लौट रहे थे. तभी करमहरी गांव के समीप पीछे से आ रही एक स्कार्पियो की चपेट में दो युवक आ गए. जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक 18 वर्षीय युवक मन्नु यादव का गर्जन यादव के पुत्र बताया जाता है. वही घायल युवक 19 वर्षीय उपेंद्र पाल विंध्याचल पाल के पुत्र बताये जाते है. घटना के बाद लोगों ने घायल को ग्रामीणों ने इलाज के लिए परसथुआ के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.घटना की सूचना मिलते ही करमहरी गांव में कोहराम मच गया.

गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 30 को एक घंटा तक जाम किया. सूचना पर मोहनियां थाना के एसआइ राजीव कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाय. सड़क जाम होने की सूचना पर मोहनियां के सीओ राकेश कुमार सिंह भी पहुंचे. सीओ व दारोगा के काफी समझाने के बाद  ग्रामीण व परिजन माने. सड़क से जाम को हटाया.

सीओ ने कहा कि मृतक के परिजनो को मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना के तहत 20 हजार रुपये व आपदा विभाग से चार लाख मुआवजा मिलेगा. जाम हटाये जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा दिया. इसके बाद शव को परिजनों को शव. घटना के बाद करमहरी गांव में मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था. वही घटना की सूचना पर मोहनियां की पूर्व जिला परिषद गीता पासी भी पहुंची. जहां परिजनों व लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त की. प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की.  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *