Nirbhik Nazar

मसूरी पहुंचे जेपी नड्डा, निकाल रहे विजय संकल्प रैली : LIVE

मसूरी: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग है. मतदान के लिए अब सिर्फ चार दिन बचे हैं. बीजेपी ने आज टिहरी लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ही उतार दिया है. जेपी नड्डा मसूरी पहुंचे हैं. यहां वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा टिहरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. मसूरी पहुंचने पर जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वागत किया. गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह हैं तो उनका मुकाबला कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला से है. बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं. माला राज्य लक्ष्मी शाह लगातार चौथी बार टिहरी लोकसभा सीट से संसद पहुंचने की कोशिश में हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *