Nirbhik Nazar

‘हम 2047 के लिए काम कर रहे हैं, मेरे फैसले किसी को डराने के लिए नहीं’, जानें इंटरव्यू में PM ने और क्या कहा, देखें पूरा इंटरव्यू ; Video

नई दिल्ली: पीएम मोदी का इंटरव्यू शुरू हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 2047 के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस के 50 साल और मेरे 10 साल के काम की तुलना कीजिए। चुनाव हमारे लिए महापर्व है। पीएम ने कहा कि हम देश को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे फैसले किसी को डराने के लिए नहीं हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। देश के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।

विपक्ष के एजेंसियों और ईवीएम के सवालों पर क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले ईवीएम और एजेंसियों को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर पीएम ने कहा कि ‘वास्तव में, वे अपनी हार का कारण खोजने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हार का दोष सीधे तौर पर उन पर न डाला जाए।’

पीएम ने ईडी की तारीफ की

पीएम ने ईडी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि ईडी ने ज्यादातर जो केस रजिस्टर किए हैं, वह उन लोगों के खिलाफ हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ईमानदार आदमी को कोई डर नहीं होता है। लेकिन जो लोग भ्रष्टाचार में शामिल हैं, उन्हें पाप का डर है।

पीएम ने कहा कि कोई मुझे नहीं बताता कि कितने विपक्ष के नेता जेल में हैं। जब मैं सीएम था तो उन लोगों ने मेरे होम मिनिस्टर को जेल में डाल दिया था। देश को समझना चाहिए कि राजनीतिक दलों के नेता ईडी केसों में महज 3 फीसदी ही शामिल हैं। 97 फीसदी केस ऐसे लोगों के खिलाफ हैं, जो राजनीति से वास्ता नहीं रखते।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर क्या बोले पीएम

पीएम ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता है। कई लोगों ने समिति को अपने सुझाव दिए हैं। बहुत सकारात्मक और नवोन्मेषी सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा।

डीएमके की सनातन विरोधी टिप्पणी पर क्या बोले पीएम

पीएम ने डीएमके की हालिया ‘सनातन विरोधी’ टिप्पणी और उस पर जनता के आक्रोश पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि सनातन के खिलाफ इतना जहर उगलने वाले लोगों के साथ बैठना उनकी क्या मजबूरी है? कांग्रेस की मानसिकता में ये कौन सी विकृति है?

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *