Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: आज शाम से सील हो जाएंगी उत्तराखंड से लगी ये सीमाएं, कल से 19 अप्रैल तक रहेगा ड्राई डे

देहरादून: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को हो रहे मतदान के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय सीमाएं मंगलवार शाम पांच बजे से सील कर दी जाएंगी। ये सीमाएं प्रदेश के ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों से लगी हुई हैं। इसके साथ ही मतदान के तीन दिन पूर्व 12 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ अपने गंतव्य को रवाना होंगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्यवाही गतिमान है। मतदान के लिए तीन दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली 12 पोलिंग पार्टियां हैं, जिनमें 11 उत्तरकाशी और एक पिथौरागढ़ जिले की है। मंगलवार सुबह इन सभी 12 पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा। इसके लिए इन्हें सुबह मतदान सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

कल से 19 अप्रैल तक ड्राई डे

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दृष्टिगत प्रदेश में 17 अप्रैल शाम पांच बजे से लेकर 19 अप्रैल की शाम छह बजे तक ड्राई डे रहेगा। इस अवधि में मदिरा की सभी दुकानें व बार आदि पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। 19 अप्रैल को शाम छह बजे के बाद इन्हें खोला जा सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *