Nirbhik Nazar

पैरेंट्स ने दूसरे स्कूल में करा दिया एडमिशन तो नाराज बेटी ने रच दी अपने ही अपहरण की झूठी कहानी, पढ़ें पूरा मामला

देहरादून: उत्तराखंड में राजधानी देहरादून (Dehradun) में नए स्कूल में एडमिशन से नाराज युवती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी सुना दी. सच का खुलासा, तब हुआ जब पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की,नाबालिक नए स्कूल में एडमिशन करने से परिजनों से नाराज थी जिसके चलते छात्रा ने परिजनों को डराने के लिए कहानी बुनी हालांकि पुलिस ने गहनता से जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र का है. यहां एक नाबालिग बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी. इस मामले में जब पुलिस ने पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली. दरअसल. नाबालिग लड़की का एडमिशन नए स्कूल में करवा दिया गया था. इसी बात को लेकर वह परेशान थी.

पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 अप्रैल को कोतवाली पटेल नगर के चमन विहार कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया. इसके  बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने पड़ताल शुरू की.

नाबालिग लड़की ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे ट्यूशन से घर आते समय कार सवार दो युवकों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाया और उसके अपहरण का प्रयास किया. वह बमुश्किल बाहर निकलकर भागने में सफल रही. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की और पड़ताल शुरू की. जांच में मामला झूठा निकला. इसके बाद नाबालिग की काउंसलिंग की गई तो लड़की ने सच बता दिया.

लड़की ने काउंसिंग में क्या बताया?

नाबालिग लड़की ने बताया कि वह ओलंपस हाई स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन इस साल उसका एडमिशन माउंट लिटरेरी स्कूल में कराया गया. वह पहली बार स्कूल गई तो उसे कोई नया दोस्त नहीं मिला.

इसके बाद पुराने स्कूल में दोबारा दाखिले के लिए सोचने लगी. इसी को लेकर उसने परिजनों को ट्यूशन से लौटते समय अपहरण की झूठी कहानी बता दी. एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि बच्ची का अपहरण हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *