Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: कम मतदान का किसको होगा नफा, कौन झेलेगा नुकसान ?

देहरादून: सियासी समर का शुक्रवार को पहला पड़ाव पूरा हो गया। इस पड़ाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर घमासान हुआ। करीब डेढ़ महीने से राजनीतिक दलों के सूरमाओं ने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई। मगर, बूथों तक आने में मतदाताओं के कदम ठिठकते नजर आए। नतीजा यह हुआ कि बीते तीन चुनाव से इस बार सबसे कम मतदान हुआ। इसे लेकर अब नफा नुकसान की चर्चाएं शुरू हो गईं। सब अपने-अपने दावे पेश कर गणित लगाने में जुट गए हैं।

अब 45 दिन बाद आने वाले नतीजे ही इस कम मतदान के मायने तय करेंगे। देखने वाली बात होगी कि कम मतदान के जो दशकों से मायने होते हैं वही रहेंगे या फिर मतदाताओं के ठिठके कदम कुछ और इबारत लिखेंगे। मतदान बढ़ाने के लिए भाजपा 11,729 बूथों पर भाजपा ने बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों का नेटवर्क बनाया।

ऋषिकेश और रुड़की सीट पर सबसे कम मतदान
पार्टी के आम कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक ने ..मैं भी हूं पन्ना प्रमुख .. का अभियान चलाया। 2022 में 23 हारी हुई सीटों के लिए अलग से रणनीति भी बनाई, लेकिन मत प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। अमर उजाला ने लोकसभावार सीटों में मतदान प्रतिशत का विश्लेषण किया, जिसमें ये दिखा कि हरिद्वार में जिन सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं, वहां सबसे अधिक मतदान हुआ। भाजपा विधायकों वाली ऋषिकेश और रुड़की सीट पर सबसे कम मतदान हुआ।

देवप्रयाग में सबसे कम मतदान

अल्मोड़ा में चंपावत सीट पर सबसे अधिक और सल्ट में सबसे कम मतदान हुआ। टिहरी गढ़वाल सीट पर विकासनगर में सबसे अधिक और प्रतापनगर में सबसे कम, नैनीताल-यूएसनगर सीट पर सितारगंज में सबसे अधिक और भीमताल में सबसे कम, गढ़वाल में रामनगर में सबसे अधिक और देवप्रयाग में सबसे कम मतदान हुआ। इस कम और ज्यादा मतदान से किसको नफा होगा और कौन नुकसान झेलेगा यह चार जून को मतगणना के बात पता चलेगा।

हरिद्वार लोकसभा सीट

2024 (59.12)                   2019 (68.12)

सबसे टॉप

विस सीट प्रतिशत  विधायक                प्रतिशत

हरिद्वार ग्रामीण   73.21   नुपमा रावत (कांग्रेस)       77.82

भगवानपुर        67.13   मता राकेश (कांग्रेस)       77.05

ज्वालापुर 64.30   ई रवि बहादुर (कांग्रेस)     77.11

सबसे फिसड्डी

ऋषिकेश 51.30   प्रेमचंद अग्रवाल (भाजपा)    61.12

रुड़की   51.30   प्रदीप बतरा (भाजपा)       62.57

धर्मपुर   51.80   विनोद चमोली (भाजपा)     55.31

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़

2024 (45.41 प्रतिशत)                         2019 (51.82)

सबसे टॉप 2024

विस सीट प्रतिशत         विधायक प्रतिशत

चंपावत  55.10  पुष्कर सिंह धामी (भाजपा)  61.08

पिथौरागढ़        50.08   मयूख महर (कांग्रेस)       53.17

डीडीहाट  49.2    बिशन सिंह चुफाल (भाजपा)   51.60

सबसे फिसड्डी

सल्ट                  31.10         महेश जीना (भाजपा)         38.75

रानीखेत                40.00       डॉ. प्रमोद नैनवाल (भाजपा)     46.25

द्वारहाट                42.10        मदन सिंह बिष्ट (कांग्रेस)     46.61

टिहरी लोकसभा क्षेत्र

2024(51.74)                     2019 (58.30)

सबसे टॉप

विस सीट        मतदान प्रतिशत          विधायक मतदान प्रतिशत

विकासनगर       64.70   मुन्ना सिंह चौहान (भाजपा  69.68

सहसपुर  62.12   सहदेव सिंह पुंडीर (भाजपा)  70.41

पुरोला   53.70   दुर्गेश्वर लाल (भाजपा)      64.41

सबसे फिसड्डी

प्रतापनगर        37.41   विक्रम सिंह नेगी (कांग्रेस)   44.19

घनसाली 39.50   शक्ति लाल शाह (भाजपा)   45.48

टिहरी   44.16   किशोर उपाध्याय (भाजपा)   47.21

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *