Nirbhik Nazar

टॉयलेट में सफर, कोच में पांव रखने की जगह नहीं… राहुल गांधी ने ट्रेन का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल, आप भी देखें Video

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. इस चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से पांच दिन पहले वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस ट्रेन का एक वीडियो अपने X हैंडल से शेकर करके मोदी सरकार पर हमला बोला है. वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के एसी कोच में टॉयलेट के पास लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं कोच के अंदर भी काफी भीड़ दिख रही है.

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है. आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है. लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे. आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है. मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर अयोग्य साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके. आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा.’

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसे केरल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले एक लड़के ने शूट किया है. वीडियो के आखिरी में वह लड़का मलयाली में बताते हुए देखा जा सकता है कि यह दिल्ली से तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस का हाल है. वह बता रहा है कि ट्रेन के कोच में भारी भीड़ है और कुछ यात्री टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं. भयंकर भीड़ होने की वजह से यात्री ट्रेन के फ्लोर पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं और एक दूसरे के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं. लड़का कह रहा है कि एसी कोच में जिनका टिकट है, वे भी अपनी सीट पर ठीक से नहीं बैठ पा रहे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *