Nirbhik Nazar

इंडी गठबंधन की रैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा- अरविंद को जेल में मारने की साजिश हो रही, सुनें बयान : Video

नई दिल्ली: इंडी गठबंधन की रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने पति को बहादुर बताया है। सुनीता ने कहा कि अरविंद बहुत बहादुर हैं और जेल में भी उन्हें देश की चिंता है। इस दौरान सुनीता ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

अरविंद को जेल में मारने की साजिश: सुनीता 

सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर मारने की साजिश हो रही है। उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही है। इस दौरान सुनीता ने ये भी कहा कि जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल छूटेंगे। सुनीता ने ये बातें झारखंड के रांची में एक रैली के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई चाहत नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि यह मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे।

सुनीता ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है। उनके खाने पर कैमरा लगा हुआ है। हर निवाले पर नजर रखी जा रही है। वह शुगर के मरीज हैं और पिछले 12 साल से हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं। लेकिन जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे अरविंद केजरीवाल के विचारों को नहीं समझ सकते। वह बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी ‘भारत माता’ की चिंता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *