Nirbhik Nazar

लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित 40 नाम शामिल

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और हरियाणा के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल है। इनके अलावा जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन को भी स्टार कैंपेनर बनाया गया है।

पंजाब के सीएम भी करेंगे प्रचार

40 स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन, सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय,आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय शामिल हैं।

40 स्टार प्रचारकों  की लिस्ट

  1. अरविंद केजरीवाल
  2. सुनीता केजरीवाल
  3. भगवंत सिंह मान
  4. मनीष सिसौदिया
  5. संजय सिंह
  6. डॉ. संदीप पाठक
  7. पंकज कुमार गुप्ता
  8. एनडी गुप्ता
  9. गोपाल राय
  10. राघव चड्ढा
  11. सत्येन्द्र जैन
  12. आतिशी
  13. सौरभ भारद्वाज
  14. कैलाश गहलोत
  15. इमरान हुसैन
  16. स्वाति मालीवाल
  17. राखी बिड़लान
  18. हरपाल सिंह चीमा
  19. अमन अरोड़ा
  20. अनमोल गगन मान
  21. चेतन सिंह जोरमाजरा
  22. हरजोत सिंह बैंस
  23. बलकार सिंह
  24. दिलीप पांडे
  25. दुर्गेश पाठक
  26. जीतेन्द्र सिंह तोमर
  27. जरनैल सिंह
  28. ऋतुराज झा
  29. राजेश गुप्ता
  30. गुलाब सिंह यादव
  31. संजीव झा
  32. मुकेश अहलावत
  33. शैली ओबेरॉय
  34. पंकज गुप्ता (भैया जी)
  35. सारिका चौधरी
  36. विशेष रवि
  37. अखिलेश पति त्रिपाठी
  38. अमानतुल्लाह खान
  39. निम्मी रस्तोगी
  40. अंजलि राय

दिल्ली की 4 और हरियाणा में एक सीट सीट पर लड़ रही आप

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सात लोकसभा सीटों में से चार सीट पर चुनाव लड़ रही है बाकी तीन पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं। दिल्ली और हरियाणा के लिए आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है।

केजरीवाल और सिसोदिया जेल में हैं बंद

इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार अपने सीनियर नेताओं के बगैर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन जेल में बंद हैं। केजरीवाल की गैर मौजूदगी में पार्टी की तरफ से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह ही चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *