Nirbhik Nazar

बिजनौर मे दरिंदगी की इंतहा पार, पहले सिगरेट से दागा, फिर पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटने को उठाया हथियार ! सुनिए क्या बोली पुलिस : Video

बिजनौर: बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक महिला ने पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करते हुए पति के हाथ पैर बांधकर जलती सिगरेट से उसके शरीर को दागा। यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटने का प्रयास भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बताया गया कि पति का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो देखकर पुलिस अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पत्नी के अत्याचारों से परेशान पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम चक महदूद सानी निवासी मन्नान जैदी पुत्र उसमान जैदी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम शफियाबाद स्योहारा निवासी स्वर्गीय खुर्शीद अहमद की पुत्री के साथ हुई थी।

शादी के बाद वह अपनी पत्नी की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट, आदि का सेवन करती है। आरोप है कि वह उसके साथ लड़ाई और शारिरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।

आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की रात को उसकी पत्नी उसके पास आई और दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बदहवास हो गया तो उसने उसके हाथ पैर बांधकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसने जान से मारने की नियत से उसके हाथ-बांध कर गला दबाया और चाकू से प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। इस दौरान सिगरेट से उसके शरीर को कई जगह से दागा।

पीड़ित ने बताया कि वह तड़पता व चिल्लाता रहा लेकिन उसकी कलयुगी पत्नी को उस पर कोई दया नहीं आई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *