Nirbhik Nazar

‘कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी इसलिए राहुल इधर-उधर भाग रहे’, बदायूं में रोड शो के बाद विपक्ष पर बरसे पुष्कर धामी

बदायूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने मिलकर बीमारू राज्य के रूप में पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश काे उत्तम प्रदेश बना दिया है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार इस पार्टी की पहचान बन चुकी है।

रोड शाे के बाद मीडिया से की बात

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो शुरू करने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी माफिया मुक्त हो गया है। सपा शासन काल में कानून व्यवस्था की का बहुत बुरा हाल था। व्यापारी यहां उद्योग लगाने से कतराते थे।

धामी ने कहा, अपराध खत्म हो जाने से आज यूपी में इन्वेस्टर्स की बूम है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग मोदी को रोकने का असफल प्रयास कर रहे हैं। अस्तित्व बचाने, भ्रष्टाचार को छिपाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने विपक्षी गठबंधन बनाया है, इनके सारे हथकंडे फेल हो चुके हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो चुकी है, बाकी राज्यों में लागू होने के सवाल पर धामी ने कहा कि हमने चुनाव में अपने संकल्प पत्र में यह बात रखी थी कि पूरे प्रदेश के लोगों के लिए एक कानून होगा। उत्तराखंड देवभूमि है, तीन अंतरराष्ट्रीय सीमाएं लगती हैं। अधिकांश घरों से युवा सेना में हैं, इसलिए सभी के लिए समानता का अधिकार का कानून लागू कर दिया है। जिस तरह उत्तराखंड से निकलकर गंगा पूरे देश में शीतलता पहुंचा रही है, उसी तरह पूरे देश में यूसीसी जल्द लागू हो जाएगा।

कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी

राहुल गांधी के अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है। इसलिए राहुल गांधी इधर-उधर भाग रहे हैं। कहा कि बदायूं में दुर्विजय सिंह की लहर दिख रही है, वह बड़ी अंतर से चुनाव जीतेंगे। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से जुड़े सवाल पर कहा कि अब तक 30 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।

पर्यटकों के आने का सीजन है, भीड़ बढ़ रही है। तेजी से कार्रवाई की जा रही है। ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। सप्ताहभर में स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *