Skip to main content

Nirbhik Nazar

स्कूल की जगह केजरीवाल ने शराब के ठेके खोले हैं… दिल्ली के मुख्यमंत्री पर बरसे पुष्कर धामी

दिल्ली/देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण दिल्ली का क्षेत्र हमेशा से राष्ट्रवादी विचारों का गढ़ रहा है। देश की आजादी के बाद इस लोकसभा क्षेत्र ने हमेशा जनसंघ और भाजपा को आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र के भूतपूर्व और पूर्व सांसदों की ओर से शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी का है। उन्होंने सभी से कहा कि आगामी 25 मई को भाजपा को वोट देकर दक्षिण दिल्ली से कमल खिलाना है। जनता का हर वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ा है। आज हर क्षेत्र में विकास हुआ है। दुनिया की बड़ी कंपनियां भारत में आना चाहती हैं, जिससे भारत की अर्थव्यस्था मजबूत हुई है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका दुनिया में बज रहा है। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। रक्षा उपकरणों का अब भारत से एक्सपोर्ट होता है। जी-20 के आयोजन से भारत की शक्ति को दुनिया ने देखा है। मोदी ने पूरे देश को परिवार मानकर काम किया है। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण की कई योजनाओं का संचालन हुआ है, जिससे 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलें हैं।

धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जाएगी। नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। हर मंच से वह उत्तराखंड का जिक्र करते हैं। वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आदि कैलाश की यात्रा की है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन आगे बढ़ चुकी है तो टनकपुर बागेश्वर का काम भी शुरू होने वाला है। उत्तराखंड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। मोदी जी हमेशा उत्तराखंड का सहयोग करते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *