Nirbhik Nazar

फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में हंगामा, बैरिकेडिंग फांदकर स्टेज के करीब पहुंचे कार्यकर्ता

प्रयागराज: यूपी के फूलपुर और प्रयागराज में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली में जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग फांदकर स्टेज के करीब पहुंच गए. इसके बाद फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश स्टेज पर मौजूद नेताओं से मुलाकात करके निकल गए. इतना ही नहीं, उन्होंने जनसभा को संबोधित भी नहीं किया.

फूलपुर के बाद प्रयागराज में इंडिया ब्लॉक की संयुक्त रैली हुई. यहां राहुल गांधी पहले से ही मंच पर मौजूद थे, थोड़ी देर बाद अखिलेश यादव भी मंच पर पहुंच गए. इसके बाद ग्राउंड पर मौजूद कार्यकर्ता आगे की ओर बढ़ने लगे. ऐसा होने पर मंच से कहा गया कि कार्यकर्ता संयम रखें, बैरिकेड न तोड़ें. मीटिंग को सुचारू रूप से चलने दीजिए, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के करीब पहुंच गई.

https://x.com/aajtak/status/1792134234003398660

इसके बाद अखिलेश यादव ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग अपनी बात आप लोगों के बीच में रखने आए हैं, मैं जानता हूं कि आपका उत्साह बढ़ा हुआ है, ये जोश हमें वोट डालने की तारीख तक बनाए रखना है. इससे पहले हम फूलपुर में थे, जैसा जोश और उत्साह यहां देखने को मिल रहा है, वैसा ही जोश फूलपुर में था. इस इलाके में ये पहली बार नहीं है, मैं जब पिछले चुनाव में आया था तो आपसे अपनी बात भी नहीं रख पाए थे, इसके बाद भी आपने समाजवादी पार्टी को वोट दिए थे.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी हमारी और आपकी जान और संविधान के पीछे पड़े हैं. उन्होंने कहा कि अगर संविधान बचेगा तो नौकरी मिलेगी, पीडीए परिवार का सम्मान बचेगी. उन्होंने पेपर लीक का जिक्र करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. साथ ही कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना खत्म करेंगे.

अखिलेश के संबोधन के बाद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 22 लोगों को अऱबपति बनाया है, लेकिन हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे. करोड़ों गरीबों की लिस्ट बनेगी. हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा, फिर करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में साल के एक लाख रुपए यानी हर महीने 8500 रुपए भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आए तो किसानों का कर्जा माफ करेंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *