Nirbhik Nazar

UP: 200 रुपये को लेकर विवाद, न देने पर मायके चली गई पत्नी, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में महज 200 रुपये को लेकर पति-पत्नी में ऐसा विवाद छिड़ गया कि जो जीवन भर न भूलने वाला दर्द दे गया. दरअसल पत्नी घरेलू खर्च के लिए पति से 200 रुपये मांग रही थी और जब पति ने रुपये नहीं दिए तो वो मायके चली गई. इससे गुस्साए पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

यह मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के इटरा खुर्द का है, जहां 22 वर्षीय अज्जू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वो जिला अस्पताल लेकर गए, जहां आराम न मिलने पर बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए. यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया.

युवक की मौत की जानकारी होने पर कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी मायके से ससुराल आई थी, जो अज्जू से घर खर्च के लिए 200 रुपये मांग रही थी. अज्जू ने पैसे नहीं दिए, जिससे नाराज होकर पत्नी फिर मायके चली गई. इसी बात के कारण अज्जू ने क्षुब्ध होकर अपनी जान दे दी.

वहीं इस घटना को लेकर थानाअध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मौत होने के बाद सूचना मिली थी. पुलिस टीम भेजकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजन पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात बता रहे थे. मामले में जांच करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *