Nirbhik Nazar

‘हारती हुई भाजपा…’ सपा प्रत्याशी के घर छापामारी पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर कह दी ये बातें       

 नई दिल्ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पर पुलिस के छापा मारने वीडियो साझा किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी नहीं चाहिए भाजपा। दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है। अखिलेश ने अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के पक्ष में पोस्ट की है।

https://x.com/yadavakhilesh/status/1794262952574640492

ये हारती हुई भाजपा की हताशा: अखिलेश

अखिलेश यादव ने लिखा कि सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये श्री लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *