देहरादून: अगर आप खाता अपडेट कराने के लिए स्टेट बैंक के आईटी पार्क तिराहा ब्रांच में जाने वाले हैं तो आपके लिए यह समाचार बहुत महत्वपूर्ण है । सहस्त्रधारा मुख्य मार्ग के आईटी पार्क गेट के पास स्टेट बैंक की आईटी पार्क बैंक शाखा के बाहर में लगे प्रिंटिंग मशीन खराब है और वह कई दिनों से काम नहीं कर रहा है । लेकिन अगर आप बैंक के अंदर ग्राहक सेवा अधिकारी से खाता अपडेट करने के लिए रिक्वेस्ट करेंगे तो वह आपको बताएंगे कि खाता अपडेट करना मना हो गया है । बैंक के क्षेत्रीय मुखिया आर एम साहब ने मना किया है। हालांकि कोई लिखित आदेश नहीं है लेकिन आर एम साहब के नाम का हवाला तो दिया ही जा रहा है। ग्राहक घंटो लाइन में लगकर जब अपनी बारी का इंतजार करते हुए कैश काउंटर तक पहुंचता है तब उसे इस तरह के सवाल जवाब का सामना करना पड़ता है ।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आईटी पार्क तिराहा बैंक के कर्मचारी किसी भी आदेश की कॉपी बैंक के सूचना के पट पर नहीं लगाते हैं और ना ही उन्होंने खाता अपडेट ना करने के संबंध में कोई आदेश सूचना पत्र पर निर्गत किए हैं। यहां आपको यह भी बताना महत्वपूर्ण होगा कि ऐसे कई मामलों से आईटी पार्क स्टेट बैंक तिराहा के ग्राहक जूझ रहे है या रोज प्रतिदिन दो-चार हो रहे हैं ।बैंक के अंदर अक्सर बैंक कर्मचारी और ग्राहकों के बीच टशन की स्थिति बनी रहती है। ग्राहकों की अक्सर शिकायत होती है कि बैंक कर्मचारी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते और ना ही बैंक कर्मचारी अपने वाजिब समय से काम करने वाली कुर्सी पर बैठने या उठते हैं।
ऐसे में बैंक के बड़े पदाधिकारी को चाहिए कि वह समय-समय पर ग्राहक की व्यवस्था और कर्मचारियों की व्यवहार कुशलता की जांच ग्राहक बनकर औचक निरीक्षण के माध्यम से किया करें और उसमें होने वाली कमियों को दुरुस्त किया करें ।।