Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: रुड़की नगर निगम और बाजपुर पालिका के परिसीमन को मंजूरी, दोनों निकायों का बढ़ेगा दायरा

देहरादून: सरकार ने रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका के परिसीमन को मंजूरी दे दी है। इन दोनों निकायों का दायरा बढ़ गया है। इसी हिसाब से अब राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।

नौ अगस्त को इन दोनों निकायों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाश मतदाताओं के लिए हो जाएगा। राज्य में निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच पिछले सप्ताह शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका हरबर्टपुर, नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग और नगर पंचायत कीर्तिनगर के परिसीमन को मंजूरी दी थी, जिस आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने उनकी मतदाता सूची पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी थी।

इसके बाद रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका के परिसीमन की मंजूरी भी शहरी विकास विभाग ने आयोग को भेज दी थी। इस आधार पर शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने दोनों निकायों की अधिसूचना जारी कर दी। इनमें अब 15 जून से 29 जून तक घर-घर जाकर गणना व सर्वे होगा। वोटरों के नामों की एंट्री तीन जुलाई से 22 जुलाई के बीच होगी।

इसके बाद 23 जुलाई को ड्राफ्ट जारी होगा। इस पर आपत्तियां 24 से 30 जुलाई तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच करना होगा। नौ अगस्त को दोनों निकायों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा, जिसके हिसाब से निकाय चुनाव होंगे।

अब 99 निकायों में होगा चुनाव

राज्य में 102 नगर निकाय हैं। इनमें नौ नगर निगम, 45 नगर पालिका, 48 नगर पंचायत हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होता है। नगर पालिका बाजपुर का कार्यकाल जुलाई, नगर निगम रुड़की का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा था। चूंकि इन दोनों निकायों के परिसीमन को मंजूरी मिल गई है, इसलिए अब पूरे 99 निकायों में निकाय चुनाव होंगे। सरकार अगस्त-सितंबर में चुनाव कराने की तैयारी में है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *