Nirbhik Nazar

यहाँ हुईं अस्पताल में अनोखी शादियां, ICU में एडमिट पिता ने अपने सामने ही कराया बेटियों का निकाह, पढ़ें पूरी खबर…

लखनऊ: लखनऊ के एक अस्पताल में अनोखी शादी हुई. यहां आईसीयू में एडमिट पिता ने अपने सामने ही दोनों बेटियों का निकाह कराया. डॉक्टर ने मरीज की इच्छा के मुताबिक, आईसीयू में ही मौलाना को बुलाकर निकाह कराने की अनुमति दी, जिसके बाद निकाह पढ़ने की प्रक्रिया पूरी हुई.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ चौक के रहने वाले मोहम्मद इकबाल की दो बेटियां हैं जिनकी निकाह की तारीख पहले से ही तय थी, लेकिन मोहम्मद इकबाल को बीमारी के चलते आईसीयू में एडमिट होना पड़ा. डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत काफी गंभीर होती गई. ऐसी हालत में निकाह की तारीख भी थी जिस पर पिता के न होने पर बेटियों ने निकाह न करने की बात कही.

डॉक्टर ने ICU में शादी की अनुमति दी

हालांकि इस पूरे मामले पर लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने डॉक्टर से बात की और इस परेशानी के बारे में बताया. इसके बाद डॉक्टरों की सहमति से आईसीयू में मोहम्मद इकबाल की दोनों बेटियों के निकाह पढ़ने के लिए मौलाना और शौहर समेत बेटियां पहुंचीं. इसके बाद आईसीयू में एडमिट मोहम्मद इकबाल के सामने ही उनकी बेटियों का निकाह पढ़ा गया और उनकी शादी हो पाई.

लखनऊ में इन शादियों के बारे में चर्चा 

अस्पताल में हुई यह शादी लखनऊ में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह अपने आप में एक अलग तरीके की शादी है. हालांकि निकाह के बाद बेटियों को विदा कर दिया गया, लेकिन पिता अब भी आईसीयू में ही एडमिट हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *