Nirbhik Nazar

ये है विराट से लेकर धवन जैसे स्टार इंडियन क्रिकेटर्स की बहनें,जिनके साथ खुशी से मनाते है रक्षाबंधन

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

दीपक चाहर की बहन (मालती चाहर) और टीम इंडिया के कैप्टन विराट की बहन (भावना ढींगरा)

News Desk : भारत में 3 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस फेस्टीवल को आम लोगों के साथ-साथ टीम इंडिया के क्रिकेटर्स भी बेहद खुशी के साथ मनाते हैं। भाई-बहन के इस त्योहार के मौके पर आपको मिलवा रहा है क्रिकेटर्स और उनकी बहनों से।

विराट कोहली अपनी बहन भावना और मां सरोज कोहली के सबसे ज्यादा करीब है। विराट की बहन भावना ढींगरा हैं। वे अक्‍सर ही लाइम लाइट से दूर रहती हैं। बता दें कि भावना की शादी साल 2002 में संजय ढींगरा के साथ हो चुकी हैं। संजय एक बिजनेसमैन हैं और दोनों के 2 बच्चे भी हैं। इन बच्चों का नाम महक और आयुष हैं।

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर हैं। मालती पेशे से एक मॉडल है। वे अक्सर सोशल मीडिया फोटोज शेयर करती रहती है। मालती चाहर महेन्द्र सिंह धोनी की फैन हैं। इसके वे पहली बार सुर्खियों में दो साल पहले आईपीएल मैचों के दौरान आई थी। मालती उस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने पहुंची थी।

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की एक ही बहन हैं। इनका नाम अपूर्वा रहाणे है। अपूर्वा और अजिंक्य काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों भाई बहनों का प्यार सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए अकसर देखा जाता हैं।

क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडन रविंद्र जडेजा के पास दो प्यारी बहन हैं। दोनों से जडेजा बहुत प्यार करते हैं। मां के गुजर जाने के बाद दोनों बहनों ने रविंद्र को मां की तरह प्यार दिया।

धवन की बहन का नाम श्रेष्ठा है। श्रेष्ठा और शिखर दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। यही वजह है कि श्रेष्ठा अपने भाई को लेकर काफी प्राउड फील करती हैं। वो अकसर भाई के मैच को देखने के लिए मैदान पर होती हैं। तीन साल पहले श्रेष्ठा ने शादी की है। इनके पति का नाम बेसन है।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी एक छोटी बहन हैं। इनकी बहन का नाम जुहिका बुमराह है। पिछले साल बुमराह रक्षा बंधन एक विदेशी दौरे पर थे तब उन्होंने दौरे पर जाने से दो दिन पहले ही अपनी बहन से राखी बंधवा ली थी।

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की एक ही बहन हैं। इनका नाम भावना है। भावना और राहुल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों भाई बहनों का प्यार सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए अकसर देखा जाता हैं।

श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए दिखाई देते रहते हैं। इनवीडियोज में वे कई बार अपनी बहन के साथ भी दिखाई दे चुके हैं। उनकी बहन का नाम नताशा अय्यर है। नताश इन दिनों पढ़ाई कर रही हैं। वे सोशियोलॉजी की स्टूडेंट हैं।

मनीष पांडे की एक ही बहन हैं। इनका नाम अनीता पांडे है और वे बेहद स्टाइलिश हैं।

भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव की भी एक बड़ी बहन है। इनका नाम मधु यादव है। मधु की साल 2015 में यूपी के लखनऊ में शादी हुई है।

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत अपनी सुंदरता को लेकर अक्सर मीडिया में सुर्खियां बटोरती नजर आती रहती है। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी के करीब 62 हजार फॉलोवर्स हैं।

युवराज सिंह के उत्तराधिकारी के रूप में टीम इंडिया में स्थान पाने वाले शिवम दुबे की दो बहने हैं। इनमे से बड़ी बहन का नाम पूजा दुबे है। पूजा बेहद सिंपल हैं। वहीं उनकी छोटी बहन लाइम लाइट से काफी दूर रहती हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *