Nirbhik Nazar

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सीएम धामी

दिल्ली / देहरादून: दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर रहे हैं. बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. इसी क्रम में आज सुबह उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की. और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

सीएम धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से से भेंट कर उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *