Skip to main content

Nirbhik Nazar

कत्ल में तब्दील हो गया खाना बनाने का विवाद…पढ़ें पूरी खबर…

गोंदिया: गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के ग्राम अंजोरा में एक शख्स ने अपने साथी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, कत्ल की वजह खाना बनाने का विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शेर सिंह मंगल सिंह ऊईके के रूप में हुई है। मृतक वैगाटोला तहसील लामटा, जिला बालाघाट का रहने वाला है। वहीं, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय बादल उर्फ़ रामचरण राम प्रसाद ऊईके निवासी  वैगाटोला, तहसील लामटा, जिला बालाघाट के रुप में हुई है।

खाना बनाने को लेकर दोनों मजदूरों में हुआ था विवाद 

दोनों मजदूर गिरधर ट्रेडिंग कंपनी के ठेकेदारी की देखरेख में काम करते थे। ग्राम अंजोरा में भरत गोकुल मरस्कोल्हे के खेत में ठेकेदार का ‘बांस डिपो’ स्थित है, यही खेत में एक लेबर क्वार्टर भी बना हुआ है। जहां दोनों मजदूर साथ में रहते थे। घटना 26 जून रात 9:00 बजे की है, आरोपी बादल नामक मजदूर अपने काम से क्वार्टर पर लौटा तो उसने देखा अभी तक बिरयानी बनाने की कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है। जिस पर रसोई घर के अंदर इस बात को लेकर उसके साथी मजदूर से झगड़ा हो गया। बादल ने अपने साथी मजदूर को याद दिलाते हुए कहा कि “आज खाना बनाने की बारी मेरी नहीं, तेरी है।” यह सुनकर दूसरा मजदूर शेर सिंह ने खाना बनाने से इनकार कर दिया। अपने साथी मजदूर के खाना न बनाने को लेकर किए गए इनकार से बादल इतना नाराज हुआ कि उसने गुस्से में मजदूरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार ‘टिकास’ को उठाकर शेर सिंह के छाती और सिर पर दे मारा। जिससे शेर सिंह की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

घटित वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दी। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है,  आमगांव थाने में इस प्रकरण को लेकर फरियादी महेश कुमार भागचंद लिल्हारे, निवासी हनुमान चौक, तहसील मिरीया, जिला बालाघाट के शिकायत पर आरोपी बादल उर्फ़ रामचरण ऊईके के खिलाफ धारा 302 का अपराध दर्ज किर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

7 Responses

  1. Have you ever considered about adding a little bit more than just your articles? I mean, what you say is fundamental and everything. However imagine if you added some great pictures or videos to give your posts more, “pop”! Your content is excellent but with images and video clips, this site could definitely be one of the most beneficial in its field. Wonderful blog!

  2. Hi, Neat post. There is a problem along with your site in web explorer, may test this?K IE still is the marketplace chief and a large component of folks will miss your magnificent writing because of this problem.

  3. I’m really enjoying the design and layout of your site. It’s a very easy on the eyes which makes it much more pleasant for me to come here and visit more often. Did you hire out a designer to create your theme? Exceptional work!

  4. Can I just say what a relief to find someone who actually knows what theyre talking about on the internet. You definitely know how to bring an issue to light and make it important. More people need to read this and understand this side of the story. I cant believe youre not more popular because you definitely have the gift.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *