Nirbhik Nazar

लद्दाख में टैंक दुर्घटना, पांच सैनिक शहीद, नदी का जलस्तर बढ़ने से हुआ हादसा

श्रीनगर: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक सेना के जवान नदी पार करने का अभ्यासस कर रहे थे. इसी दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया और जवान बह गए. रक्षा अधिकारी के अनुसार सेना के पांच जवान इस हादसे में शहीद हो गए. इसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शामिल थे. यह हादसा लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में मंदिर मोड़ पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास आज सुबह हुई.

सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3 बजे टैंक अभ्यास के दौरान हुई. सेना के इस अभ्यास में नदी पार करना था. यह घटना अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण हुई. सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं. टैंक तांगस्टे की ओर जा रहा था, तभी यह दुखद दुर्घटना हुई. इस बीच लेह में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि संबंधित चौकी यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर है. दुर्घटना स्थल से रिपोर्ट मिलने के बाद सटीक जानकारी साझा की जाएगी. घटना के समय टैंक में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 4 जवान समेत पांच सैनिक सवार थे.

बताया जा रहा है कि डीबीओ गलवान घाटी का पहला संपर्क बिंदु है, जहां 2020 में भारतीय सेना और पीएलए के बीच झड़पें हुई थीं. चीन के खिलाफ 1962 के युद्ध और हाल ही में जून, 2020 में भारतीय सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच हुई झड़पों को देखते हुए लद्दाख में एलएसी (LAC) का भारत के लिए रणनीतिक महत्व है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *