Nirbhik Nazar

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर, अनुपमा सिंह का BCCL के गेस्ट हाउस में हुआ जोरदार स्वागत

धनबाद: बेरमो विधायक अनुप सिंह की पत्नी व कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर BCCL के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अनुपमा सिंह ने कहा कि मैं सदैव सुख, दुख में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी मिलूगी।

मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए के झा, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष  रामप्रीत प्रसाद यादव, शकील अहमद रवि चौबे, मिथलेश सिंह, रामचंद्र पासवान, वैभव सिंहा, सत्यनारायण चौहान,रंजीत नोनिया, बैजू साव, विनोद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *