Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, अब तक आए 423 से ज्यादा सवाल, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

देहरादून: विधानसभा सचिवालय ने आगामी विधानसभा सत्र की तैयारी तेज कर दी है। अब तक 423 से अधिक प्रश्न आ चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सरकार जहां भी चाहेगी, उस हिसाब से विस सत्र कराया जाएगा।

नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराने के बाद मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार ने ई-विधानसभा के लिए बजट जारी किया था जिसमें राज्य सरकार ने भी मदद की है। इससे पहले चरण में देहरादून स्थित विधानभवन को ई-विधानसभा के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह काम 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटाइज तो नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उसमें विधायकों की भी ट्रेनिंग होनी है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर पूर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर के भीतर नई बिल्डिंग भी तैयार हो रही है जिससे जल्द ही विधायकों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

मानसून जाने के बाद गैरसैंण में भी ई-विधानसभा का काम कराया जाएगा। सत्र की तैयारी के सवाल पर विस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीम पूरी तैयारी में जुटी है। अब तक करीब 423 सवाल आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार जब भी तिथि व स्थान तय करेगी, उस हिसाब से ही सत्र कराया जाएगा।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र कराना चाहती है कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह गैरसैंण में ही आगामी सत्र आयोजित कराना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के कारण बाधित होती है। विपक्ष चाहता है कि सदन पूरे समय संचालित हो। उनकी बात सुनी जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *