Nirbhik Nazar

जल्द होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, सगंठन स्तर पर चर्चाएं पूरी, हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड के तमाम नेताओं के दिल्ली दौरों से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी बीच एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है. उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो चुकी है. ऐसे में जैसे ही उच्च नेताओं की सहमति मिलेगी उसके बाद कैबिनेट विस्तार की दिशा में सरकार आगे बढ़ेगी.

बता दें धामी मंत्रिमंडल में चार सीट खाली चल रही हैं. साल 2022 में सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार का गठन होने के बाद से ही तीन सीटें खाली चल रही थी. इसके बाद साल 2023 में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया. जिसके चलते धामी मंत्रिमंडल की एक और सीट खाली हो गई. ऐसे में वर्तमान समय में धामी मंत्रिमंडल में कुल चार सीटें खाली हैं. पिछले लंबे समय से इन खाली सीटों को भरे जाने की चर्चाएं हैं. अब उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहटें एक बार फिर तेज हो गई है.

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं. ऐसे में जैसे ही उच्च नेताओं की हरी झंडी मिलेगी उसके मंत्रिमंडल विस्तार की कार्यवाही को तेज किया जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कैबिनेट विस्तार की दिशा में काम चल रहा है. उन्होंने कहा संगठन की एक प्रक्रिया है, प्रक्रिया के तहत हर काम होता है. उसी के तहत ये काम आगे बढ़ रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *