Nirbhik Nazar

शर्मनाक! देहरादून मे प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बाथरूम में मोबाइल से की रिकॉर्डिंग, महिला का बनाया वीडियो

देहरादून: देहरादून के नामी आनंदम  रेस्टोरेंट में बाथरूम में मोबाइल छिपाकर उससे महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छिपकर बनाई गई महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है। मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया। मामला बढ़ते ही रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। वहीं रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। वहीं, रेस्टोरेंज मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वह पहले भी कई बार कर चुका है।

वहीं, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। यह सफाई कर्मचारी एक सिक्योरिटी एजेंसी से हायर किया था। पुलिस को लिखित में जानकारी दे दी गई है। आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *