Nirbhik Nazar

पहाड़ के बेटे ने बढ़ाया देवभूमि उत्‍तराखंड का मान, राजस्थान के बाद मनोज पंत बने बंगाल के मुख्य सचिव

नैनीता: राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया पद पर पहाड़ मूल के अफसर बनाये गए हैं। पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

1991 बैच के आईएएस मनोज पंत बंगाल के 24 परगना सहित तमाम जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। आइएएस पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *