Nirbhik Nazar

टनकपुर से आईं छात्राओं और क्रिकेट प्लेयर आदित्य रावत ने की सीएम धामी से मुलाक़ात, सीएम धामी ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीती शाम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रावत जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलेंगे का भी सम्मान किया।छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगा कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर देश का नाम रोशन करने की सीख देते हुए कहा कि सभी बच्चे हमारे देश और प्रदेश का भविष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी भावी पीढी के लिये एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारा देश आने वाले समय में दुनिया में अपनी पहचान बना सके।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *