Nirbhik Nazar

कैमूर : एनएच दो पर बालू लदे ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार दो घायल,रेफर

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मुबारक अली दुर्गावती (कैमूर)।राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मंगलवार की सुबह दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव के समीप एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी.जिससे स्कुटी सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया.सुचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेकर अगली कार्रवाई मे जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के राजेश रजक 38 वर्ष एवं सावठ गांव के चंद्रशेखर कुमार 32 वर्ष स्कूटी पर सवार होकर एक साथ युपी वाराणसी की तरफ जा रहे थे.अभी उनकी स्कूटी यूपी बिहार बॉर्डर सरैया गांव के आसपास ही पहुंची थी.तभी बिहार की तरफ से आकर एक बालू लदे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया. जिससे स्कूटी सवार दोनो ब्यक्ति सड़क पर गिर पड़े. घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.वहीं राजेश रजक का पैर तथा चंद्रशेखर का हाथ फैक्चर हो गया.

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े हालांकि तब तक चालक व खलासी ट्रक सड़क पर खड़ा कर पैदल ही भाग निकले. सूचना पर दुर्गावती पुलिस वं एनएचआई की टीम मौके पर पहुंच गई और एनएचआई कर्मियों द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. घटना की जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंच गए थे. वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई .

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *