Nirbhik Nazar

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित, सीएम धामी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज

देहरादून: आज धामी कैबिनेट की होने वाली बैठक स्थगित हो गई थी. मुख्यमंत्री पुष्करकाबसिंह धामी आज दिल्ली रवाना हुए हैं, जिसके चलते मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे के दौरान तमाम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं. दरअसल, प्रदेश से जुड़े तमाम विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर समय-समय पर मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर जाते रहे हैं. इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर तमाम योजनाओं के मंजूरी को लेकर अनुरोध कर सकते हैं.

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस दौरे के दौरान सीएम धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. इसके अलावा उत्तराखंड राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं भी जोरों पर है. लिहाजा, संभावना यह जताई जा रही है कि 17 सितंबर से पहले धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. ऐसे में सीएम धामी के दिल्ली दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *