Nirbhik Nazar

युद्ध स्तर पर की जाएगी प्रदेश में टूटी सड़कों की मरम्मत, सीएम धामी ने दिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *