Nirbhik Nazar

हरिद्वार कुंभ 2021 का लोगो जारी

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार: हरिद्वार कुंभ 2021 का लोगो जारी कर दिया गया है। इसमें सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ का संदेश दिया गया है। इसमें गंगा की लहरों में स्वास्तिक चिह्न बने कलश से अमृत की बूंदें छलक रही हैं। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि कुंभ प्राधिकरण ने पहले आम लोगों से हरिद्वार कुंभ के लिए लोगो का डिजाइन मांगा था। वो डिजाइन ज्यादा पसंद नहीं आये। इसके बाद मेला प्राधिकरण के डिजाइनरों ने चार-पांच लोगो डिजाइन किए। इसमें से एक लोगो को बैठक में कमेटी ने पास किया। बैठक में मुख्यमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अखाड़ा परिषद के संत मौजूद थे।

हरिद्वार कुंभ की टैग लाइन सुंदर-स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ है। आपको बता दें रविवार को लोगो जारी किया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *