Nirbhik Nazar

फिलहाल नहीं बनेंगे उत्तराखंड मे और नए जिले – सीएम त्रिवेंद्र

ब्यूरो रिपोर्ट

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में जिलों के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। दो दिनो के अल्मोडा जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम रावत ने कहा कि फिलहाल उत्तराखंड में नये जिले नहीं बनेंगे। अल्मोड़ा में रानीखेत के हैड़ाखान मंदिर के दर्शन करने के बाद सीएम सड़क मार्ग से द्वाराहाट पहुंचे, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में नये जिलों को बनाने की कोई योजना अभी नहीं है। सरकार का मकसद राज्य में विकास करना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को जानने के लिए ही मैं कभी सड़क मार्ग तो कभी पैदल चला जाता हूं। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण स्थगित करने की घोषणा अल्मोड़ा से कर दी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण समय लग रहा है। लेकिन इसका जल्दी ही कोई न कोई समाधान निकाल लिया जाएगा, जिससे राज्य की जनता को परेशानी ना हो। बैंक में भी ऋण लेने में कुछ दिक्कतें हो रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *