Nirbhik Nazar

स्थापना दिवस पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस चलाएगी डिजिटल सदस्यता अभियान, 10 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

देहरादून: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस 15 सितंबर को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इस दौरान महिला कांग्रेस की ओर से डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी. इसी क्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने करीब दस लाख महिलाओं को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य रखा है.

1984 में महिला कांग्रेस की हुई थी स्थापना

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, ताकि भारत में महिलाएं राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें. उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस की महिलाओं की ओर से नारी न्याय का संकल्प दोहराया जाएगा.

10 लाख महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

ज्योति रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश में पहली बार सभी मुख्यालयों में मेंबरशिप कैंपेन लॉन्च करने जा रही है. इसके बाद महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिला, ब्लॉक और बूथ लेबल तक लेकर जाएगी. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश भर की करीब 10 लाख महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

जिलाध्यक्ष महिलाओं को संगठित करेंगी

ज्योति रौतेला ने बताया कि महिला कांग्रेस की सभी जिलाध्यक्ष अपनी कमेटी के साथ लोगों के बीच जाएंगी और महिलाओं को संगठित करेंगी. इनमें से जो महिलाएं भारतीय महिला कांग्रेस के साथ जुड़ने की इक्छुक होंगी, ऐसी महिलाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *