Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे सीनियर सिटिज़न और 45 साल के पार विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों को कोरोना वैकसीन देने की शुरुआत

ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून: भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में तीसरे चरण के तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से लेकर 59 साल तक के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को टीकाकरण दिए जाने की शुरुआत हो गई है।  भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में इस प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स के बाद तीसरे चरण में बुजुर्गों और बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। अब भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में इस प्रक्रिया को 7 लॉन्चिंग के रूप में प्रदेश में शुरू किया जा रहा है। राज्य में 60 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसमें 30 केंद्र अकेले राजधानी देहरादून में ही बनाए गए हैं।

प्रदेश में अब तक कुल 81109 हेल्थ केयर वर्कर्स को एक डोज वैक्सीन की दी जा चुकी है जबकि 20319 ऐसे हेल्थ केयर वर्कर्स हैं जिनको दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में देखें तो कुल 66691 फ्रंटलाइन वर्कर्स को एक डोज दी जा चुकी है। बता दें कि भारत सरकार की तरफ से उत्तराखंड को करीब 500000 डोज मिल चुकी हैं, जबकि 93000 डोज रिजर्व हैं। तीसरे चरण में सॉफ्ट लॉन्चिंग शुरू हो गई है। फिलहाल तीसरे चरण के लिए अलग पोर्टल बनाया गया है। लिहाजा आज ही रजिस्ट्रेशन खोला गया है जहां आम लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन के भी बुजुर्ग या बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने की तैयारी की है। बता दें कि भारत सरकार ने निजी सेंटर पर एक डोज की कीमत 250 रुपए रखी है, जबकि सरकारी चिकित्सालयों में यह वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त लगाई जा रही है।

कोरोना वैक्सीन सेंटर सूची
कोरोना वैक्सीन सेंटर सूची

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *