-पटना के कंकड़बाग स्थित डिफेंस कॉलोनी की घटना
-स्थानीय प्रशासन को कोई खबर नहीं, कैमूर स्थित अपने पैतृक आवास पर पूजन के लिए गया था परिवार
पटना। बिहार पुलिस की डिफेंस में सबसे बड़ी सेंध सामने आई है। जवानों के लिए सबसे सुरक्षित कॉलोनी के रूप में मशहूर और उन्हें एलार्ट की जाने वाली बिहार की राजधानी पटना की डिफेंस कॉलोनी में एक रिटायर्ड जवान के घर पर लाखों की चोरी हो गई और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। दरअसल पटना के कंकड़बाग स्थित डिफेंस कॉलोनी के फ्लैट नंबर 214 में रहने वाले हरि नारायाण पाण्डेय रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव कैमूर जिले के डरवां-कैथियां गए हुए थे।

इसी बीच रक्षाबंधन को दिन दहाड़े पटना के डिफेंस कॉलोनी में स्थित उनके आवास में दिन दहाड़े चोरी हो गई। चोर घर में रखे सभी कीमती जेवरात और पचास हजार नकदी में लेकर फरार हो गए। किसी नजदीकी की सूचना पर जब हरि नारायण पाण्डेय पटना स्थित अपने आवास पहुंचे तो दृश्य देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि हमे कभी उम्मीद न थी कि सबसे सुरक्षित माने जाने वाली डिफेंस कॉलोनी में दिन दहाड़े इतनी बड़ी चोरी हो सकती है। हालांकि उनका शक नीचे के फ्लैट में रहने वाले प्रदीप कुमार झा नाम के व्यक्ति पर जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदीप से उनके निजी विवाद हैं और दो दिन पहले वह धमकी भी दिया था। बता दें कि हरि नारायण पाण्डेय के पिताजी सेना में तैनात थे और देश की सेवा करते हुए वे शहीद भी हुए थे। उनका शव तक परिवार को नहीं मिल पाया था। ऐसे जवान के घर में और वो भी डिफेंस कॉलोनी में इतनी बड़ी चोरी वाकई बिहार पुलिस के सुरक्षा की पोल खोलती है।