Nirbhik Nazar

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) मे आज से बजट सत्र, 4 मार्च को पेश होगा बजट

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: उत्तराखंड के बजट का हर किसी को इंतजार है। अपनी सरकार के 5 वें साल यानी चुनावी साल में त्रिवेन्द्र के पिटारे से क्या क्या निकलेगा ?  इस बात का हर किसी को इंतजार है। गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के बजट अभिभाषण से होगी। माना जा रहा है कि सत्र का पहला दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ सकता है। उधर बजट सत्र से पहले भराड़ीसैंण पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। सत्र में शामिल होने के लिए राज्यपाल भराड़ीसैंण पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रविवार शाम को भराड़ीसैंण पहुंच गए थे। सरकार के कई प्रमुख मंत्री, बीजेपी और कांग्रेस के विधायक, विधानसभा उपाध्यक्ष, शासन के आला अधिकारी भराड़ीसैंण पहुंच चुके हैं। प्रदेश सरकार का बजट चार मार्च को पेश होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सदन के पटल पर बजट रखेंगे।

4 मार्च को पेश होगा बजट

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन की कार्यवाही के एजेंडे पर चर्चा हुई। प्रदेश सरकार का बजट चार मार्च को पेश होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सदन के पटल पर बजट रखेंगे।

सीएम ने ली बैठक, होमवर्क के साथ आएंगे मंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा विधानमंडल दल की बैठक ली। बैठक में सदन के भीतर सत्तापक्ष के सदस्यों की भूमिका पर चर्चा हुई। साथ ही मंत्रियों से अपेक्षा की गई कि वे पूरे होमवर्क के साथ सदन में आएंगे। सदस्यों को राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं से जुड़े विषय उठाने को कहा गया है। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने बैठक का संचालन किया।

सत्र के लिए सरकार की पूरी तैयारी है। सर्वदलीय बैठक में विपक्ष से सदन शांतिपूर्ण ढंग से चलाने की अपील की गई है। विपक्ष ने पूरा सहयोग किया है। आशा करते हैं कि सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक और सारगर्भित चर्चा होगी।
मदन कौशिक, संसदीय कार्यमंत्री

सदन में उठाने के लिए हमारे पास कई विषय हैं। प्रदेश सरकार की कई कमियां हैं, जिन्हें हम सामने लाएंगे, प्रश्नों के जवाब मांगेंगे। हमें ऐसा लगता है कि बेरोजगारी, महंगाई, खेती किसानी, विकास के मुद्दे पर सरकार गंभीर नहीं रही है।
– डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *