Nirbhik Nazar

जम्‍मू-कश्‍मीर में CM धामी ने की जनसभा, बोले- PM मोदी के रहते विपक्ष का देशविरोधी षड्यंत्र नहीं होगा सफल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात करती है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस के घोषणापत्र का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बसंतपुर (बसोहली) से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। हर बड़ी घटना में आज विश्व को भारत के रुख का इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनुच्‍छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए आठ हजार करोड़ रुपये की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

2.71 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान की सौगात दी गई है। लाखों युवाओं को आठ हजार करोड़ की सहायता दी गई है। जम्मू-कश्मीर में एम्स, आइआइएम की स्थापना हुई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा जम्मू-कश्मीर में विकास की बात कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस के लोग जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्‍छेद 370 लागू करने की बात करते हैं। इन दलों के नेताओं ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू-कश्मीर को जिहाद की आग में झोंका है।

कहा कि ये पार्टियां लोगों को भय दिखाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पीडीपी ने इस राज्य में कई घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती थी, तब सीमा पर रोज सीजफायर का उल्लंघन होता था। इस कारण सीमा पर रहने वाले गांव के लोग बंकरों में रहने को मजबूर थे। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं करता है। जो पाकिस्तान आंख दिखाता था, वह आज खामोशी से बैठा है। सेना को गोली का जवाब गोलों से देने के आदेश हैं। सभा में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के अलावा रणजोत सिंह, विनय रुहेला, महान सिंह व डा श्वेता सिंह आदि भी उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *