Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह दिल्ली के एम्स  में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने अपील की है कि इस चरण में चुने गए लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक के टीके ‘कोवैक्सीन’ (CoVaxin) की पहली डोज ली है। पीएम मोदी ने स्वदेशी टीका लगवाकर देश की जनता को बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने लोगों को मैसेज दिया है कि बिना संकोच वे टीका लगवाएं। आम जनता के मन में जो संदेह था, इसको दूर करते हुए पीएम मोदी ने एम्स में टीका लिया। सोमवार से टीकाकरण का दूसरा फेज शुरू हो चुका है।

एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने प्रधानमंत्री के वैक्सीन लगाने के बाद कहा कि उन्होंने मेड इन इंडिया वैक्सीन लगवाई, पीएम के टीका लगाने से लोगों में संदेश जाएगा। उन्होंने कहा, “पीएम ने कहा कि ये गर्व का मौका है। लोगों ने जो शक जाहिर किया था, लेकिन इस पर अब सब क्लियर हो गया है। उन्होने सुबह 6-6:30 बजे ही आकर वैक्सीन लगा ली, ताकि लोगों को दिक्कत ना हो। प्रधानमंत्री बिलकुल कॉन्फिडेंट थे।”

वैक्सीन लगवाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एम्स में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। हमारे डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों ने कम समय में कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में शानदार काम किया। मैं उन सबसे वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं, जो योग्य हैं। आएं, भारत को कोविड-19 से मुक्त करें”।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *