Nirbhik Nazar

कोरोना वैक्सीन सवाल के जवाब मे विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, मेरे जीवन के ज़्यादा साल नहीं बचे युवाओं को लगाओ वैक्सीन

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली : भारत सरकार के निर्देशों अनुसार तीसरे चरण के तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से लेकर 59 साल तक के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को टीकाकरण दिए जाने की शुरुआत हो गई है।  इस बीच आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब कोरोना वैक्सीन के बारे में सवाल किया गया खड़गे से जब पूछा गया कि क्‍या वह कोरोना की वैक्‍सीन लगवाएंगे? तो वे बोले- मेरी उम्र 70 साल से ऊपर है। आपको कोरोना वैक्सीन उन युवाओं को देना चाहिए, जिनके पास लंबा जीवन है। मेरे पास तो जीने के लिए बस 10-15 साल ही बचें हैं।

 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के सवाल पर कहा, ‘कोरोना वायरस वैक्‍सीन को लेकर अब कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। कुछ लोग जो सवाल कर रहे थे कि मोदी जी टीका कब लगवाएंगे, उन लोगों को मोदी जी ने आज जवाब दिया है। मैं आज विपक्ष के लोगों से एक अपील करूंगा, अगर कोरोना की लड़ाई में देश एक हो सकता है, तो क्या हम लोग एक नहीं हो सकते।’ साथ ही उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने साफ-साफ कहा था कि पहले कोरोना वॉरियर्स को टीका लगाया जाएगा और उसके बाद आम लोगों की बारी आएगी। मैं अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा हूं। हम मंत्रियों ने निर्णय लिया है कि सरकारी खाते से नहीं पैसे देकर वैक्‍सीन लगवाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *