Nirbhik Nazar

दून अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, प्रशासन ने हॉस्पिटल से शिशु के गायब होने से किया इंकार 

देहरादूनः राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी भवन के पीछे टॉयलेट की सीट पर एक नवजात शिशु का शव मिला है. दून अस्पताल प्रशासन ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. दून अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह जानकारी मिल पाएगी कि बच्चे की मौत कैसे, कब हुई और उसकी उम्र क्या थी?

घटना 22 सितंबर शाम की है. दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे बने टॉयलेट में जब एक सफाईकर्मी साफ- सफाई करने के लिए गया तो उसने टॉयलेट सीट पर नवजात शिशु को देखा, जिसका सिर सीट में फंसा हुआ था. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों ने टॉयलेट सीट को तोड़कर नवजात को बाहर निकाला. डॉक्टर ने नवजात का परीक्षण किया तो बच्चा मृत पाया गया.

अस्पताल से कोई बच्चा मिसिंग नहीं

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने के बाद अस्पताल में पिछले 2 से 3 दिन में पैदा हुए बच्चे, गर्भवती महिलाओं की काउंटिंग की गई. इसके अलावा निक्कू वार्ड में भर्ती बच्चों की भी गणना की गई. जिनमें बच्चों की संख्या पूर्ण पाई गई है. इस मामले में पुलिस प्रशासन भी जांच में जुटा हुआ है. अस्पताल प्रशासन में गायनी और पीडियाट्रिक विभाग से रिपोर्ट मांगी है.

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक की गई है. लेकिन उसमें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इस तरह का नहीं पाया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *