Nirbhik Nazar

राज्य कर्मचारियों की तरह निगम, निकाय, प्राधिकरण कर्मचारियों को भी मिलेगा 4 फीसदी महंगाई भत्ता, CM धामी ने दी मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में होने वालीं विकास से जुड़ी तमाम परियोजनाओं के लिए फंड की मंजूरी दी है। इसमें चंपावत मोटर रोड का पुनर्निर्माण और पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार से जुड़ा विकास काम भी शामिल है। बीजेपी शासित इस सरकार ने निगमों, निकायों और प्राधिकरणों में काम करने वाले कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से 4 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ देने का फैसला किया है।

राज्य कर्मचारियों की तरह निगमों, निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं एवं उपक्रमों में काम करने वाले और रिटायर हो चुके कार्मियों को भी 1 जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पांचवें केंद्रीय वेतनमान प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी, 2024 से बढ़ी हुई दर पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 531.68 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इन रुपयों से चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में छिनकाछीना-रौलमेल मोटर रोड का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए भी फंड की मंजूरी की गई है। यहां के बंगशील-गोलधार मोटर सड़क पर डामर बिछाने के लिए 314.54 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

राज्य योजना के तहत चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र के घाट विकासखंड के उस्तोली में न्याय पंचायत मुख्यालय को जोड़ने के लिए किमी 1 से 5 तक सड़क को ठीक करने और उसके ऊपर डामर बिछाने के लिए 581.23 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मनोली दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद असिस्टेंट कमांडेंट चारु चंद्र पाठक के नाम पर रखने की मंजूरी दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *