Nirbhik Nazar

धामी ने हरियाणा मे किया BJP का चुनावी प्रचार, कहा – BJP ने 10 सालों मे बदली हरियाणा की तस्वीर, कांग्रेस शुरू करना चाहती है यहाँ कट कमीशन और करप्शन का खेल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों के भीतर हरियाणा की तस्वीर बदली है। कांग्रेस यहां फिर से कट कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशियों रामकुमार गौतम, सतपाल जाम्बा और धनेश अदलखा के समर्थन में अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं की। कहा कि देश के साथ हरियाणा भी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। आज हरियाणा सामाजिक और आर्थिक रूप से बुलंदियों को छू रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती में महाभारत का युद्ध हुआ था और धर्म और अधर्मियों के बीच लड़ाई हुई। कहा ये चुनाव भी धर्म और अधर्मियों के बीच का युद्ध है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्म का साथ देने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद के दलदल में फंसाने वाली कांग्रेस और अन्य पार्टियां हैं।

धामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हरियाणा में कट कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की जमीन छीनकर कांग्रेस के बड़े नेताओं को दे दी जाती थी। कांग्रेस फिर से दलाली का राज चाहती है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक ही पार्टी की जायदाद हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर महिला और दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *